Homeकारोबारवर्ल्ड बैंक ने दी गुड न्यूज, बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का...

वर्ल्ड बैंक ने दी गुड न्यूज, बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान |

नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक उत्साहजनक खबर सामने आई है। विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान संशोधित कर 7 प्रतिशत कर दिया है। इस नई रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 के वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इससे पहले जून में, विश्व बैंक ने 6.6 प्रतिशत का अनुमान लगाया था, लेकिन कृषि क्षेत्र और ग्रामीण मांग में सुधार को देखते हुए इस आंकड़े में बदलाव किया गया है।

विश्व बैंक की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत की आर्थिक वृद्धि दर मजबूत बनी हुई है। विश्व बैंक के वरिष्ठ अर्थशास्त्री रैन ली ने बताया कि बेहतर मॉनसून और निजी खपत में वृद्धि के चलते यह संशोधन किया गया है।https://www.worldbank.org/en/home

इंडिया डेवलपमेंट अपडेट’ रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कृषि क्षेत्र में सुधार से उद्योग में आई मामूली गिरावट की भरपाई की जा सकेगी, जिससे सेवाओं का क्षेत्र भी मजबूत रहेगा। ग्रामीण मांग में सुधार से अर्थव्यवस्था को अतिरिक्त बल मिलेगा।

मध्यम अवधि में भी भारत की आर्थिक वृद्धि दर मजबूत रहने की उम्मीद जताई गई है। हाल ही में 30 अगस्त को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही, जो कि चुनावी आदर्श आचार संहिता के चलते सरकारी खर्च में आई कमी के कारण हुआ।

आरबीआई और अन्य संस्थाओं के अनुमान


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अगस्त में आयोजित मौद्रिक नीति समिति की बैठक में अनुमान लगाया था कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में देश की जीडीपी 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। हालांकि, नोमुरा ने पहली तिमाही में गिरावट के बाद अपने पूर्वानुमान को 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया। दूसरी ओर, गोल्डमैन सैश और जेपी मॉर्गन ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट को 6.5% पर स्थिर रखा है।

फिलहाल, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूती से खड़ा है। विश्व बैंक का यह संशोधित पूर्वानुमान भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक

RELATED ARTICLES

Most Popular