सीधी: शहर के शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्रा के साथ फिर एक दु:खद घटना का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता शहडोल जिले के लोहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका विवाह भी हो चुका है। वह शहर के शासकीय महाविद्यालय में अध्ययन करती हैं।


पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व वह अपने पति के साथ एक बार कंप्यूटर की दुकान पर गई थी, वहीं पर उसकी मुलाकात धर्मेंद्र पटेल से हुई थी। उसने कहा, “आप लोग इतनी दूर से आते हैं, ज्यादा पैसा खर्च होता है। छोटा-मोटा कॉलेज का काम हो तो बता दिया करो, मैं खुद ही देख लूंगा।” इस दौरान उसने पीड़िता को असाइनमेंट के बहाने अपने घर बुलाया।
जब एक अगस्त को पीड़िता ने बताया की उसका असाइनमेंट नही जमा है, तो धर्मेंद्र पटेल ने उसे दूसरे दिन जल्दी आने को कहा, जब वह आई तो उसे असाइनमेंट के बहाने हाउसिंग बोर्ड के घर लेकर गया और उसके अकेले होने का फायदा उठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता जब असाइनमेंट के लिए उसके घर गई, तो आरोपी धर्मेंद्र ने उसे घर के अंदर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि धर्मेंद्र पटेल ने दुष्कर्म के बाद धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार देगा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। धर्मेंद्र पटेल को जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है, और जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। इस घटना के बाद शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।