Homeप्रदेशदर्दनाक सड़क हादसा,मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे से पहले बहरी में बड़ी...

दर्दनाक सड़क हादसा,मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे से पहले बहरी में बड़ी दुर्घटना

बहरी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पूर्व बहरी थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, जेठूला गाँव के जायसवाल परिवार के लोग बोलेरो वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान पंडाल से लदे एक ट्रक और बोलेरो के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। जिस जगह मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम होना था, उसी स्थान के नजदीक यह दुखद घटना घटित हुई। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।

फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

यह खबर मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे से ठीक पहले प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular