Homeप्रदेशद होम लाइक स्कूल महखोर में "एक पेड़ मां के नाम पर"...

द होम लाइक स्कूल महखोर में “एक पेड़ मां के नाम पर” कार्यक्रम हुआ सफल, छात्रों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

महखोर, सीधी (मध्य प्रदेश):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को अब लोगो द्वारा काफी उत्साह से बढ़ाया जा रहा और बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया जा रही। अब तो रोज ही और लोगो की इस अभियान से जुड़ने की जानकारी मिलती है। इसी कड़ी में 18 जुलाई 2024 को द होम लाइक स्कूल महखोर, विकासखंड मझौली, जिला सीधी, मध्य प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम पर” अभियान को ज्ञान की देवी माता सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के बाद वृक्षारोपण कर संपन्न किया।


कार्यक्रम में थाना प्रभारी केदार परौहा, राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता महराज श्शिवमूरति देव उपाध्याय , ग्राम पंचायत क्षेत्र महखोर के सरपंच श्कैलाश गुप्ता गांव के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे और बच्चियां उपस्थित रहे।https://www.facebook.com/people/The-Homelike-School/100093443687688/

बच्चों ने किया स्वागत : विद्यालय की बच्चियों ने दीप प्रज्वलन, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से महानुभावों का स्वागत किया। विद्यालय के संचालक श्री सुखेन्द्र जायसवाल ने अतिथियों का तिलक वंदन और श्रीफल, गमछा, डायरी-पेन देकर सम्मान किया।

थाना प्रभारी केदार परौहा ने पेड़-पौधों से होने वाले लाभों, जैसे ऑक्सीजन (O2) के महत्व और सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधों के बारे में जानकारी दी।
यहां तक कि इस मुहीम को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के संचालक ने विद्यालय के प्रत्येक छात्र/छात्रा के जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। ना सिर्फ पेड़ लगाने का बल्कि उनकी देखरेख करने का भी। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में पेड़-पौधों के प्रति प्रेम और पर्यावरण को बचाने की भावना जागृत हुई। निश्चित रूप से और भी विद्यालय और लोग इस कड़ी से जुड़ते जायेंगे और जितनी परेशानियां ये मौसम की मार की वजह से बढ़ रही है उनमें पेड़ लगाने से सुधार आएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular