सीधी: शिवसेना ने एक बार फिर सोनबरसा टोल प्लाजा की भ्रष्टाचार तानाशाही और गुंडा वसूली के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर घेराव किया। यह लगातार तीसरी बार है जब शिवसेना इकाई ने टोल प्लाजा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने जिला कलेक्टर के नाम पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि अगर प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जल्द ही तालाबंदी आंदोलन होगा।


सोनवर्षा टॉलप्लाजा में चल रही गुंडागर्दी
विवेक पांडेय ने अपने संबोधन में बताया कि हर साल टोल प्लाजा के संचालक का ठेका खत्म होने के बाद नया ठेकेदार आते ही अपनी गुंडागर्दी दिखाने लगता है। आम जनता से अवैध वसूली, नियम विरुद्ध टोल का कार्य और पत्रकारों तथा स्थानीय जनता के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं आम हो गई हैं।https://youtu.be/5_DqyyQRuhU?si=oE1Hdi8ktUT_rCDj
अवैध वसूली का क्या है मामला
टोल प्लाजा पर एनएच डैमेज रोड, बड़े वाहनों से ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली, क्रेन और डंपिंग की अपर्याप्त व्यवस्था और हाईवे पर एक्सीडेंट्स के दौरान पालतू जानवरों का उचित प्रबंधन न होने जैसी समस्याएं भी उठाई गईं।शिवसेना ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन द्वारा समय पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो शिवसेना सीधे सोनबरसा टोल प्लाजा पर तालाबंदी के लिए बाध्य होगी.
विवेक पांडेय ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह जनता के साथ किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, तानाशाही और अवैध वसूली को रोके.
प्रमुख भागीदारी
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, संभाग संयोजक संत कुमार केवट, जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला संपर्क अध्यक्ष राम सजीवन जायसवाल, उप संपर्क प्रमुख राजेश विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा, युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, युवा सेवा सीधी विधानसभा अध्यक्ष रोहित राठौर, संजय चौहान, रवि यादव, शिवम सिंह बघेल, बेटू चौहान, सुजीत शर्मा सहित सैकड़ों शिवसैनिक मौजूद रहे।
सम्पूर्ण जानकारी
शिवसेना द्वारा सोनबरसा टोल प्लाजा की अवैध वसूली और तानाशाही के खिलाफ यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन था। शिवसैनिकों ने स्पष्ट किया कि अगर प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई तो तालाबंदी आंदोलन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।अधिक जानकारी के लिए इस विडियो को देखे https://youtu.be/5_DqyyQRuhU?si=oE1Hdi8ktUT_rCDj