Homeप्रदेशभाजपा का मतदाता अभिनंदन समारोह आयोजित, सांसद राजेश मिश्रा ने किया जनता...

भाजपा का मतदाता अभिनंदन समारोह आयोजित, सांसद राजेश मिश्रा ने किया जनता का आभार व्यक्त

सीधी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा स्थानीय वैष्णवी गार्डन में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। इस समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने की, जबकि प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक के.के तिवारी, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह सीधी की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेम और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा, “सीधी की जनता ने विधानसभा और लोकसभा दोनों में भरपूर समर्थन देकर पार्टी को मजबूत बनाया है“। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को देव दुर्लभ कार्यकर्ता बताते हुए उनकी निस्वार्थ सेवाओं की सराहना की और उनको लोकतंत्र का सच्चा समर्थक बताया।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि अब हर बूथ पर शतप्रतिशत मत अर्जित करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने बताया कि भाजपा ने अब तक 80 प्रतिशत बूथ जीतने का रिकॉर्ड बनाया है और कार्यकर्ताओं को और भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश मंत्री राजेश पांडे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश और राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं और भारतीय जनता पार्टी का कार्य ईश्वरी कार्य है।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन पर पुष्प वर्षा की और शाल व श्रीफल देकर उनका अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. मनोज मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक मोतीलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, रामराज गुप्ता, महामंत्री मुगलेश जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल के पदाधिकारी और जिले के तमाम मतदान केंद्रों के पोलिंग एजेंट और त्रिदेव सम्मिलत हुए। .

कार्यक्रम में भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, और डॉ. राजेश मिश्रा जिंदाबाद के नारों से हॉल गूंज उठा और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था.

RELATED ARTICLES

Most Popular