भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें उन्होंने राज्य के नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जानकारी दी। यह घोषणा देवी अहिल्याबाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान की गई।


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद नगर पालिका अध्यक्ष का मानदेय अब 7200 रुपये होगा, जबकि नगर निगम महापौर के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले 22 हजार रुपये वेतन पाने वाले महापौर को अब 26 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, बेहतर कार्य करने वाले नगर निगम को 5 करोड़ रुपये और बेहतर नगर पालिका को 2 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेश की सभी महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया और उनके योगदान को सराहा। उन्होंने कहा, “हम सभी त्योहारों को सरकार के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान हम जन्माष्टमी को भी धूमधाम से मनाएंगे।”
रक्षाबंधन पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सावन का महीना पूरे साल का राजा है और रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो बहनों के शक्ति को दर्शाता है। भारत में इस बंधन को खास महत्व दिया जाता है और यही कारण है कि हम ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ इसे मानते हैं।”
सीएम ने मंत्री संपतिया उइके की तारीफ की और मंडला जिले से 3.50 लाख राखियों के संग्रह की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के संबंध में भूरस्वामी की जमीन के बारे में एफआर देने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हिंदू त्योहारों की महत्ता को उजागर किया और उनके सामाजिक महत्व को रेखांकित किया।