Homeप्रदेशरीवा: बजरंग नगर में युवक को गोली मारने की वारदात, गंभीर हालत...

रीवा: बजरंग नगर में युवक को गोली मारने की वारदात, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रीवा जिले के बजरंग नगर में रविवार देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। इस फायरिंग में अनंतपुर निवासी सत्यम तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली सत्यम की पीठ में लगी है।

घटना का विवरण
सत्यम तिवारी अपने दोस्त विनय कुमार दीपांकर के साथ रात लगभग 12 बजे बस स्टैंड से लौट रहा था। दोनों ने बजरंग नगर गेट के पास एक किराना दुकान से कुरकुरे और चॉकलेट खरीदे। जैसे ही वे बाइक पर बैठने लगे, तभी दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी। एक गोली सत्यम की पीठ में लगी।

पुलिस जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। अस्पताल में भी पुलिस टीम तैनात की गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

यह भी पढ़िए:- छतरपुर जिला अस्पताल में 77 वर्षीय बुजुर्ग से डॉक्टर की बर्बरता, वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

RELATED ARTICLES

Most Popular