Homeप्रदेशसड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगी सरकारी मदद, सीधी पुलिस ने चलाया जागरूकता...

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगी सरकारी मदद, सीधी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

सीधी:  सीधी जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु या घायल होने पर शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली मुआवजा राशि के संबंध में सीधी पुलिस ने एक व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य आम जन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजा प्राप्त करने में सहायता करना है।  इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी डी. डी. सिंह और उनकी टीम ने गांधी चौक, बस स्टैंड और सम्राट चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि यदि किसी सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो सरकार द्वारा उसके परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसी तरह, यदि कोई व्यक्ति घायल होता है तो उसे 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

थाना प्रभारी यातायात डी. डी. सिंह ने बताया कि यह अभियान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जल्द ही जिले के अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।

इस जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी यातायात डी. डी. सिंह के साथ सउनि. श्यामलाल, प्र.आर. शशिभूषण और अभिषेक आर. शत्रुधन भी शामिल रहे।

यह जन जागरूकता अभियान सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक सकारात्मक पहल है। इससे न केवल पीड़ितों को आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

यह खबर आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

अन्य खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular