सीधी जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में 11-12 मार्च की दरम्यानी रात जिलेभर में सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 46 वारंट तामील किए गए और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कांबिंग गश्त में हुआ तगड़ा एक्शन
इस अभियान के दौरान पुलिस ने 09 स्थायी वारंट और 37 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके अतिरिक्त, 23 गुंडा बदमाश और 20 निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की यह कार्रवाई जिले के सभी थाना क्षेत्रों में की गई, जिनमें प्रमुख रूप से कोतवाली, जमोड़ी, चुरहट, रामपुर नैकिन, कमर्जी, अमिलिया, बहरी, मझौली और भुइमाड़ शामिल हैं।
थाना वार विवरण:
- कोतवाली थाना: 2 स्थाई वारंट, 6 गिरफ्तारी वारंट
- जमोड़ी थाना: 1 स्थाई वारंट, 4 गिरफ्तारी वारंट
- चुरहट थाना: 10 स्थाई वारंट, 2 गिरफ्तारी वारंट
- रामपुर नैकिन: 1 स्थाई वारंट, 4 गिरफ्तारी वारंट
- कमर्जी थाना: 1 स्थाई वारंट, 4 गिरफ्तारी वारंट
- अमिलिया थाना: 5 गिरफ्तारी वारंट
- बहरी थाना: 1 स्थाई, 1 गिरफ्तारी वारंट
- मझौली थाना: 3 गिरफ्तारी वारंट
- भुइमाड़ थाना: 1 स्थाई वारंट
यह भी पढ़ें:- OFK कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन
हर हफ्ते चलेगा यह अभियान
सीधी पुलिस के अनुसार, इस तरह की सप्ताहिक कांबिंग गश्त अब नियमित रूप से जिले भर में चलाई जाएगी। इसका उद्देश्य उन आरोपियों को पकड़ना है, जो लंबे समय से फरार हैं या अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। हत्या, लूट, डकैती, मारपीट और आबकारी जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी स्थाई और गिरफ्तारी वारंटों को तामील करना प्राथमिकता में रखा गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने कहा कि,
“जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। हम हर सप्ताह इस तरह के अभियान चलाकर अपराधियों को पकड़ेंगे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।”