Satna News:– 1 से 3 सितंबर तक मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आयोजित 10वीं राज्य स्तरीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में सतना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 सदस्यीय दल ने 18 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई और जिले को गर्वित किया।
Satna News सतना की खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक
जुजुत्सु संघ के जिला सचिव एवं प्रशिक्षक मृत्युंजय सिंह बघेल (एन.आई.एस.) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 28 जिलों से कुल 375 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सतना जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। समर्थ सिंह, श्वेता कुशवाह, करुणा चौधरी, विनीता सेन, प्रिया ठाकुर, उर्मिला अहिरवार, आर्यन, सौरभ वंशकार, जय द्विवेदी, हिमांशु शर्मा, और सुमेधा कुशवाहा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और विभिन्न इवेंट्स में पदक जीते।

जुजुत्सु: एक मान्यता प्राप्त खेल
जुजुत्सु मार्शल आर्ट खेल भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह खेल एशियाई खेल, एशियन गेम्स, एशियन बीच गेम्स, वर्ल्ड गेम्स, वर्ल्ड पुलिस गेम्स जैसी प्रमुख प्रतियोगिताओं में भी शामिल है। मध्य प्रदेश शासन इस खेल के लिए विक्रम अवार्ड, एकलव्य अवार्ड और विश्वामित्र अवार्ड जैसे पुरस्कार प्रदान करता है, और पदक विजेता खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति का भी प्रावधान है।
सतना की उपलब्धियों पर बधाई संदेश
सतना जिले के जुजुत्सु खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर खेल समुदाय और समाज के विभिन्न प्रमुख व्यक्तियों ने बधाई दी है। जुजुत्सु संघ के अध्यक्ष राजेश दुबे, संरक्षक मनीष सिंह, वुशु कोच शैलेंद्र शर्मा, अभिषेक पांडे, शुभम पांडे, समर्थ शुक्ला, संतोष सिंह सिंगर, विजय यादव और सत्यम ने पदक विजेताओं को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: दतिया के ग्राम पंचायत बहादुरपुर में 50 लाख का फर्जीवाड़ा, भोपाल से आई टीम ने शुरू की जांच