Homeप्रदेशSwati Maliwal को लिया हिरासत में, दिल्ली पुलिस की बड़ी करवाई

Swati Maliwal को लिया हिरासत में, दिल्ली पुलिस की बड़ी करवाई

स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल के बीच बढ़ता टकराव दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अब खुले तौर पर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए केजरीवाल सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। इस बार उन्होंने यमुना नदी की सफाई को लेकर केजरीवाल पर हमला बोला और आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने यमुना को नाले में तब्दील कर दिया है।

यमुना की सफाई पर केजरीवाल को घेरा

स्वाति मालीवाल मंगलवार को यमुना नदी से गंदा पानी लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की ओर निकलीं, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके साथ कई पूर्वांचली महिलाएं भी थीं, जिन्होंने केजरीवाल से सवाल करने की कोशिश की कि यमुना की सफाई के लिए आवंटित 7500 करोड़ रुपये कहां गए।

New Delhi, May 17 (ANI): AAP MP Swati Maliwal leaves Delhi CM Arvind Kejriwal’s residence after recreation of the May 13 incident by Police, in New Delhi on Friday. (ANI Photo)

मालीवाल ने कहा,
“हम यहां यमुना की सफाई की सच्चाई दिखाने आए हैं। पानी इतना गंदा और बदबूदार है कि इसमें खड़ा भी नहीं हुआ जा सकता। अरविंद केजरीवाल आलीशान गाड़ियों में घूमते हैं, लेकिन यमुना मर रही है। अगर उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास है, तो आकर इस पानी में डुबकी लगाएं और इसे पीकर दिखाएं।”

पूर्वांचली महिलाओं का गुस्सा

छठ पूजा को लेकर भी मालीवाल ने केजरीवाल सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की महिलाएं यमुना में छठ पूजा नहीं कर पा रही हैं क्योंकि नदी में सिर्फ गंदगी बह रही है। उन्होंने कहा,
“पूर्वांचली महिलाओं को छठी मैया का श्राप लगेगा क्योंकि वे यमुना में छठ नहीं मना पा रही हैं। यमुना की सफाई का पैसा कहां गया?”

राजनीतिक विवाद की गहराई

स्वाति मालीवाल का यह हमला ऐसे समय में आया है जब आम आदमी पार्टी पहले से ही कई चुनौतियों से घिरी हुई है। पहले भी वह कई बार पार्टी से असहमति जता चुकी हैं, लेकिन इस बार उनका आक्रामक रुख पार्टी के अंदरूनी कलह को उजागर कर रहा है।

यह भी पढ़िए:- उज्जैन:- भाजपा विधायक के भाई ने अपने ही बेटे की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

अब देखना होगा कि केजरीवाल इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और पार्टी इस विवाद को कैसे संभालती है। क्या यह मामला सिर्फ यमुना सफाई तक सीमित रहेगा, या यह AAP में अंदरूनी बगावत की ओर संकेत कर रहा है?

RELATED ARTICLES

Most Popular