Homeबड़ी खबरेदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया

दिल्ली :- http://अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर केजरीवाल के साथ प्रस्तावित नई मुख्यमंत्री आतिशी और अन्य कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे।

अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि वे इस पद पर तभी लौटेंगे जब जनता उन्हें आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘ईमानदारी का सर्टिफिकेट’ दे देगी। केजरीवाल ने दिल्ली में समय से पहले चुनाव की भी मांग की है।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद यह कदम उठाया है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, लेकिन केजरीवाल ने समय से पहले चुनाव की मांग की है।

केजरीवाल के इस्तीफे

ने दिल्ली की राजनीति में एक नई हलचल मचा दी है और अब सभी की नजरें अगले चुनाव की दिशा और दिल्ली की आगामी राजनीतिक स्थिति पर टिकी हैं।https://g.co/kgs/6EpRJxA

ये भी पढ़ें:- http://MP में मूसलाधार बारिश की चेतावनी रीवा के स्कूलों में छुट्टी घोषित

RELATED ARTICLES

Most Popular