सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी में मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी स्वयं विधायक विश्वामित्र पाठक ने संभाल रखी है। पाठक जी लगातार स्थल पर मौजूद रहकर प्रत्येक व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं। चाहे प्रशासनिक अधिकारी हों, कर्मचारी हों या भाजपा कार्यकर्ता—सभी को दिशा-निर्देश देकर उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी न रह पाए।

विधायक ने “19 सितंबर को बहरी चलो” अभियान की शुरुआत भी की है, जिसके जरिए आम जनता को बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। उनका कहना है कि जनता की भागीदारी और उत्साह ही इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगा।
सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि मुख्यमंत्री के सामने सिहावल क्षेत्र की कई प्रमुख मांगें विधायक विश्वामित्र पाठक स्वयं रखने वाले हैं। उनका संकल्प है कि सिहावल विधानसभा को नई योजनाओं और विकास कार्यों से जोड़कर यहां की तस्वीर बदली जाए।
स्पष्ट है कि इस कार्यक्रम का केंद्रबिंदु विधायक विश्वामित्र पाठक ही हैं, और उनकी अगुवाई में सिहावल विधानसभा विकास की नई दिशा की ओर अग्रसर हो रही है।