Homeबड़ी खबरेलंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्रियों की जान...

लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्रियों की जान पर बन आई

अहमदाबाद से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई। एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट जो लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गई। यह हादसा अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में हुआ। इस फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से कई की मौत की आशंका है। अभी तक इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

क्या हुआ हादसे के समय?

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों में विमान के पिछले हिस्से में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इमरजेंसी सिग्नल (MAYDAY) भेजा, लेकिन थोड़ी देर बाद संपर्क टूट गया।

इसके बाद विमान मेघाणी नगर में एक मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर गिर गया। वहां जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें आसमान तक पहुंच गईं। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

कौन-कौन थे सवार?

इस फ्लाइट में कुल 242 लोग थे।

  • 230 यात्री
  • 12 क्रू मेंबर

इनमें 169 भारतीय नागरिक थे। इसके अलावा ब्रिटेन, कनाडा और पुर्तगाल के लोग भी इस फ्लाइट में थे।

खास बात ये है कि पैसेंजर लिस्ट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी है। हालांकि अब तक सरकार या एयर इंडिया ने उनकी स्थिति पर कोई जानकारी नहीं दी है।

हादसे का वीडियो सामने आया

हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उसमें साफ दिखता है कि पायलट ने कोशिश की कि विमान का अगला हिस्सा जमीन से न टकराए। लेकिन पीछे का हिस्सा ज़मीन से टकरा गया और उसी समय जोरदार धमाका हुआ। उसके बाद विमान में आग लग गई और धुआं उठने लगा।

हादसे के वक्त मेघाणी नगर में दोपहर की वजह से ज़्यादा लोग बाहर नहीं थे। लेकिन कुछ लोगों ने देखा कि एक विमान बहुत नीची उड़ान में था और उसमें से धुआं निकल रहा था। कुछ ही देर में विमान गिर पड़ा।

विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल उड़ा रहे थे। उनके साथ क्लाइव कुंदर को-पायलट थे। दोनों ने लास्ट मिनट तक विमान को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन विमान को गिरने से रोक नहीं पाए।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अभी तक 180 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। बाकी यात्रियों की तलाश जारी है। घायलों को अहमदाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जांच शुरू

हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रही है। ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, जिससे असली वजह सामने आएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी मदद दे रही है।

यह भी पढ़ें:- रेपो रेट में कटौती के बाद PNB ने होम और ऑटो लोन सस्ता किया, ग्राहकों को मिलेगी राहत

अहमदाबाद में हुआ यह हादसा बहुत बड़ा है। इसने सबको हिला कर रख दिया है। अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर है और कई की जान बचाने की कोशिशें जारी हैं। हादसे की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular