सिंगरौली ग्रामीण की तहसीलदार जान्हवी शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत रामदास शाह के निकटतम वारिश को जिला प्रशासन की ओर से कुल ₹4 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2025 को ग्राम खुटार में सड़क दुर्घटना के दौरान रामदास शाह पिता तिलकधारी शाह, उम्र 63 वर्ष, निवासी ग्राम सखौहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।
मृतक के निकटतम वारिश उनकी पत्नी अंजनी देवी शाह को जिला प्रशासन की ओर से रेड क्रॉस के माध्यम से प्रथम चरण में ₹25,000 एवं द्वितीय चरण में ₹75,000 की नकद सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विधायक सिंगरौली एवं विधायक देवसर द्वारा पृथक-पृथक ₹25,000-₹25,000 की सहायता राशि दी गई। इस प्रकार प्रारंभिक रूप से कुल ₹1,50,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

इसके बाद मृतक की पुत्री सुनिता शाह द्वारा कलेक्टर के समक्ष पुनः आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर कलेक्टर द्वारा ₹1,00,000 की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं 15 दिसंबर 2025 को पुनः ₹1,50,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।
इस प्रकार मृतक रामदास शाह की पत्नी अंजनी देवी शाह को कुल ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।