Homeबड़ी खबरेपुणे में भारी बारिश का कहर: जनजीवन अस्त-व्यस्त

पुणे में भारी बारिश का कहर: जनजीवन अस्त-व्यस्त

पुणे: पुणे शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है| जहा एक ओर कही लोग कम बारिश और गर्मी से परेशान है वही भारत के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। बात पुणे शहर की है, यहां जोरदार बारिश के कारण स्कूलों तक तो बंद करने के आदेश दिए गए है। स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर अगले कुछ घंटों में और भी तीव्र बारिश की चेतावनी दी है.

जिलाधिकारी सुहास दीवसे ने शहर के कई हिस्सों में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। खडकवासला बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश संबंधी घटनाओं में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। आपातकालीन सेवाएं लगातार प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं। पेड़ गिरने और यातायात जाम जैसी समस्याओं से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।https://x.com/mahendrasinh280/status/1816302530852237362


स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. घरों में पानी घुसने की समस्या आम हो गई है. बिजली आपूर्ति भी कई इलाकों में बाधित है. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की अपील की है| https://x.com/mahendrasinh280/status/1816302530852237362

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है, यहां लगातार मूसलाधार बारिश होने का पोर्वानुमान दिया गया है। जिला सूचना ऑफिस से मिली जानकारी के हिसाब से पुणे प्रशासन ने मुथा नदी में 40,000 क्यूबिक पर सेकंड की स्पीड से गुरुवार सुबह 6 बजे से पानी छोड़ा गया है|

तेज हवाओं और लगातार बारिश ने बहुत से पेड़ गिरने के भी मामलों में भी तेजी आई है जिसके वजह से बहुत से ट्रैफिक जाम हुए है। वहा के एक स्थानीय ने बताया की 40 मिनट के दूरी के लिए 80 मिनट तक का समय लग जा रहा लगातार बारिश की वजह से।

पुणे बारिश से जनहानि

पुणे बारिश से जुड़ी घटनाओं में अभी तक चार लोगो की मौत की खबर मिली है। पुलाची वाडी में बिजली गिरने की वजह से तीन लोगो की मौत हुई है एक व्यक्ति अदारवाड़ी गांव में भूस्खलन में मारा गया है। कलेक्टर दिवासे ने कहा की बांध से पनी छोड़ना जरुरी हो गया है। प्रशासन की तरफ से सभी को सावधान रहने के लिए कहा गया है, और पानी वाले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है|

RELATED ARTICLES

Most Popular