सीधी: शासकीय हाई स्कूल बरबंधा में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री राम यश मिश्रा, जो अपने अर्धवार्षिक की आयु 31 जुलाई 2024 को पूर्ण कर चुके हैं, उनको भावभीनी विदाई दी गई।


इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में श्री छोटेलाल सिंह, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटेली, श्री जगदीश प्रसाद उपाध्याय, सेवानिवृत्त प्राचार्य खुटेली, पूर्व प्राचार्य श्री पुष्पराज सिंह चंदेल खुटेली, श्री राजेश्वर प्रसाद उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य खुटेली, श्री विनोद कुमार पांडे, प्राचार्य नगझर कला, श्री पंचमुखी पांडे, पूर्व प्राचार्य नगझर कला, श्री बी.एम. शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बरबंधा, श्री लक्ष्मण सिंह, सेवानिवृत्त प्राचार्य बरबंधा, श्री बनवारी लाल प्रजापति, एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे।
प्राचार्य बरबंधा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों ने श्री राम यश मिश्रा के दीर्घायु की कामना की। उन्होंने अपने बहुमूल्य समय से इस समारोह को अनुग्रहित किया, जिसके लिए विद्यालय परिवार सदैव आभारी रहेगा।
श्री राम यश मिश्रा जी का धैर्य, समर्पण और अनुशासन विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने न केवल विषयों का ज्ञान दिया, बल्कि अपने छात्रों में नैतिकता, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को भी रोपा। उनके द्वारा सिखाई गई बातें हमेशा हमारे जीवन को मार्गदर्शन प्रदान करती रहेंगी।
मिश्रा जी के विदाई समारोह पर उनके छात्रों के लिए यह विदाई का पल अत्यंत भावुक और दुःखदायी है। उनकी स्नेहिल मुस्कान, प्रोत्साहन के शब्द, और ममता भरी डाँट सभी विद्यार्थियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। यह विद्यालय उनकी कमी को हमेशा महसूस करेगा, लेकिन उनके द्वारा दिए गए ज्ञान और शिक्षाएँ हमारी यादों में हमेशा अमर रहेंगी।
श्री राम यश मिश्रा जी को हम दिल से शुभकामनाएं देते हैं और उनके स्वस्थ, सुखमय और समृद्ध भविष्य की कामना करते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और मार्गदर्शन सदैव हमारे साथ रहेगा, और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। उनके बिना यह विद्यालय अधूरा रहेगा, लेकिन उनके आदर्श और शिक्षाएँ हमेशा हमारे साथ रहेंगी।
इस आयोजन ने विद्यालय में एक अद्भुत सामूहिक भावना और सहयोग का परिचय दिया, जो हमेशा यादगार रहेगा।