Homeप्रदेशसीधी के प्रकाश सिंह का खाम्ह पर फिर से कब्जा: भ्रष्टाचार के...

सीधी के प्रकाश सिंह का खाम्ह पर फिर से कब्जा: भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर

सीधी: जिले में पदस्थ सब-इंजीनियर प्रकाश सिंह पर एक बार फिर से भ्रष्टाचार और पक्षपात के गंभीर आरोप लगे हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने ही इनको खाम्ह सेक्टर से हटाकर प्रीति पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन एक बार फिर से ताल ठोकते हुए प्रकाश सिंह को खाम्ह सेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है, जिससे क्षेत्र के सरपंचों और सचिवों में खलबली मच गई है।

सूत्रों के अनुसार, प्रकाश सिंह जनपद अध्यक्ष के बेहद करीबी बताए जाते हैं। आरोप है कि ये बिना मौके पर गए ही कार्यों का मूल्यांकन कर देते हैं और मनमाने तरीके से धनराशि का वितरण करते हैं। इसके चलते गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया, “प्रकाश सिंह जी तो कभी गांव में दिखाई ही नहीं देते। इनके ठेकेदार ही सरपंचों को दबाव बनाकर काम करवा लेते हैं। बाद में इन्हीं ठेकेदारों को पूरा पैसा मिल जाता है।”

बताया जाता है कि प्रकाश सिंह के पास एक दर्जन से अधिक ठेकेदार हैं, जिनके माध्यम से ही अधिकांश ग्राम पंचायतों के कार्य कराए जाते हैं। इन ठेकेदारों और सब-इंजीनियर के बीच गहरी सांठगांठ होने के आरोप हैं।

खाम्ह सेक्टर के सरपंचों और सचिवों ने बताया कि जब से प्रकाश सिंह को यहां का अतिरिक्त प्रभार मिला है, तब से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरोप है कि ये जनप्रतिनिधियों के बजाय ठेकेदारों के इशारों पर काम करते हैं।

इस मामले में जनपद अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular