लखनऊ – सुल्तानपुर में हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखे हमले किए हैं। यादव ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि असली समाधान नकली एनकाउंटर नहीं, बल्कि सही कानून व्यवस्था है।

सपा अध्यक्ष ने ट्विटर पर बयान जारी करते हुए आरोप लगाया कि सुल्तानपुर में सराफा व्यापारी के यहां दिनदहाड़े डकैती के आरोपी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में अपराधियों का ‘अमृतकाल’ चल रहा है और सत्ता के संपर्क में रहने वाले अपराधियों को विशेष संरक्षण मिलता है।
सरेंडर करा दिया गया और अन्य आरोपियों के पैरों पर केवल दिखावटी गोली मारी गई। इस दौरान जिन लोगों की जान गई, उन्हें जाति देखकर मारा गया।”
उन्होंने आगे कहा, “जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है, तो लूट का पूरा माल वापस होना चाहिए। सरकार को व्यापारियों को मानसिक आघात और आर्थिक नुकसान की मुआवजा राशि देनी चाहिए।”
यादव ने सरकार की मुठभेड़ नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि नकली एनकाउंटर से पुलिस को रक्षक की बजाय भक्षक बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों का समय चल रहा है और जब तक जनता का दबाव और आक्रोश चरम पर नहीं पहुंचता, तब तक लूट और अपराध का सिलसिला चलता रहता है।

सपा अध्यक्ष ने जनता से अपील की कि वे समझें कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कैसे अन्य लोगों को फंसाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति अत्यंत निंदनीय है और इसका तुरंत समाधान होना चाहिए।
इस बयान के बाद, राजनीतिक गलियारों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस के मुठभेड़ प्रकरण पर नई बहस शुरू हो गई है, और इसके प्रभाव का आकलन आने वाले दिनों में होगा।