Homeक्राइमसनकी आशिक ने प्रेमिका के सिर पर लोहे की रिंच से दनादन...

सनकी आशिक ने प्रेमिका के सिर पर लोहे की रिंच से दनादन वार कर मार डाला, लोग बनाते रहे वीडियो

महाराष्ट्र के मुंबई में सरफिरे आशिक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला करके उसे मार डाला। हैरानी की बात तो ये थी कि उसने सरेआम हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। लेकिन किसी ने भी उस लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। सनकी प्रेमी उस पर रिंच से वार करता रहा। लोग तमाशबीन बने रहे। इस बीच दो युवकों ने थोड़ी हिम्मत जरूर दिखाई, लेकिन आरोपी के सिर पर इस कदर खून सवार था कि वो उन्हें भी रिंच दिखाकर डराने लगा। इसलिए दोनों युवक भी पीछे हट गए।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या की ये पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। घटना वसई इलाके में सुबह साढ़े 8 बजे के करीब घटी। 20 साल की आरती यादव घर से अपनी जॉब पर जाने के लिए निकली। वो सड़क से पैदल चलकर जा रही थी। इस बात से अंजान कि उसका एक्स बॉयफ्रेंड रोहित यादव भी उसके पीछे चल रहा है।

तभी अचानक से रोहित ने आरती के सिर पर रिंच से जानलेवा हमला कर दिया। आरती वहीं गिर गई। इसके बाद वो उसे गालियां देते हुए उस पर रिंच से ताबड़तोड़ कई वार करने लगा। वहां कई लोग भी मौजूद थे। किसी ने भी आरती की जान बचाने की कोशिश नहीं की। रोहित, आरती पर हमला करता रहा। तभी दो युवकों ने थोड़ी हिम्मत दिखाई। वो आरती को बचाने के लिए आगे बढ़े। लेकिन रोहित ने उन्हें भी रिंच दिखाकर डरा दिया। दोनों युवक पीछे हट गए।

कई लोग घटना का वीडियो भी बनाने लगे। इस बीच किसी ने वसई पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी वहां से भाग गया था। जल्द ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस को रोहित ने बताया कि उसका और आरती का अफेयर था। लेकिन किसी बात को लेकर उनके बीच लड़ाई हो गई। आरती ने उससे ब्रेकअप कर लिया। किसी और लड़के के साथ फिर उसका अफेयर शुरू हुआ। यही बात रोहित को नागवार गुजरी। उसने फिर आरती को बेरहमी से मार डाला। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जांच के लिए रख ली है। उसमें हत्या की ये वारदात रिकॉर्ड है। मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:-लेबनान में पेजर धमाके: 18 की मौत, 3000 से ज्यादा घायल; इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद पर हमले का आरोप

RELATED ARTICLES

Most Popular