मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने सोमवार सुबह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के व्यापक तबादले किए। इन तबादलों में एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी आदेश में इन बदलावों की जानकारी दी गई।

IPS प्रमुख बदलाव और नई पदस्थापनाएं:
- मीनाक्षी शर्मा (1995 बैच):
- वर्तमान पद: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सामुदायिक पुलिसिंग एवं आरटीआई, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
- पूर्व पद: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
- इरशाद वली (2004 बैच):
- वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, भोपाल।
- पूर्व पद: पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन।
- मिथिलेश कुमार शुक्ला (2006 बैच):
- वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन।
- पूर्व पद: पुलिस महानिरीक्षक, विसबल रेंज, ग्वालियर।
- तुषारकांत विद्यार्थी (2009 बैच):
- वर्तमान पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल पुलिस मुख्यालय।
- पूर्व पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज।
- अतुल सिंह (2009 बैच):
- वर्तमान पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज और विसबल रेंज।
- पूर्व पद: विसबल उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर।
- कुमार प्रतीक (2012 बैच):
- वर्तमान पद: सेनानी, 23वीं वाहिनी, विसबल भोपाल।
- पूर्व पद: पुलिस अधीक्षक, शहडोल।
- रामजी श्रीवास्तव (2013 बैच):
- वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, शहडोल।
- पूर्व पद: सेनानी, 8वीं वाहिनी, विसबल, छिंदवाड़ा।
- निवेदिता गुप्ता (2015 बैच):
- वर्तमान पद: सेनानी, 8वीं वाहिनी, विसबल छिंदवाड़ा।
- पूर्व पद: पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली।
- मनीष खत्री (2016 बैच):
- वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली।
- पूर्व पद: पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा।
- अजय पांडे (2016 बैच):
- वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा।
- पूर्व पद: सेनानी, 23वीं वाहिनी, विसबल भोपाल।
अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए अधिकारी:

- राकेश गुप्ता (1999 बैच):
- पद: एडीजी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (मुख्यमंत्री), अतिरिक्त प्रभार के रूप में एडीजी, विसबल, भोपाल।
- अरविंद कुमार सक्सेना (2006 बैच):
- पद: आईजी, ग्वालियर जोन, अतिरिक्त प्रभार विसबल रेंज ग्वालियर।
राज्य पुलिस सेवा में भी तबादले:
- संदीप भूरिया:
- वर्तमान पद: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर।
- पूर्व पद: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएचक्यू, भोपाल।
- डा. सलील शर्मा:
- वर्तमान पद: सहायक सेनानी, 9वीं वाहिनी, विसबल रीवा।
- पूर्व पद: एसडीओपी, खजुराहो, जिला छतरपुर।
क्या है इसका महत्व?
ये भी पढ़ें :- मामा-मामा’ की गूंज पर शिवराज का भावुक अंदाज, भांजे-भांजियों को कहा ‘I Love You’, महाराष्ट्र को बताया ससुराल
इन तबादलों से पुलिस व्यवस्था में न केवल नई ऊर्जा आएगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां उनके क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएंगी।