गंगा पाण्डेय, सीधी 9 दिसंबर – 9 दिसंबर को कलेक्टे्ट सीधी में किसान एकता संघ के बैनर तले एक विशाल प्रदर्शन हुआ, जिसमें गंगा प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव, किसान एकता संघ दिल्ली, के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर दिल्ली में गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग की गई। इस प्रदर्शन में किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरेन प्रधान जी, संयुक्त किसान मोर्चा के दो सौ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में और उनके हक में आवाज उठाई गई।
ज्ञात हो कि मोदी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों को बिना किसी अपराध के रातों-रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन किसानों का आरोप है कि वे किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था में विघ्न डालने का इरादा नहीं रखते हुए, केवल अपनी जायज़ मांगों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। बावजूद इसके, 200 से अधिक किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरेन प्रधान और संयुक्त किसान मोर्चा के कई अन्य नेता भी शामिल थे।
इस संदर्भ में, आज कलेक्टे्ट सीधी में एक बड़ी सभा आयोजित की गई, जिसमें किसान एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव गंगा प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद सिंह बाघेल, प्रदेश महामंत्री दयानंद जी शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष रामसागर मिश्रा, जिला संरक्षक सुजीत पाण्डेय और जिला मीडिया प्रभारी ए.पी. द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान, किसानों ने गौतम बुद्ध नगर में गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई, यम-यस्पी की कानूनी गारंटी, और अधिग्रहीत ज़मीन की उचित कीमत की मांग को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि सरकार हमारी इन मांगों को नहीं मानती है, तो हम पूरे देश में शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। किसान एकता संघ ने यह चेतावनी दी है कि आंदोलन को और तेज किया जाएगा यदि सरकार ने किसानों के अधिकारों का उल्लंघन जारी रखा। प्रदर्शन में पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद सिंह बाघेल ने उनका आभार व्यक्त किया और आंदोलन को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े:- सीधी खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर 41 वाहनों के विरुद्ध संयुक्त दल द्वारा की गई कार्यवाही
इस अवसर पर गंगा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि किसान एकता संघ हमेशा किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी किसान को अन्याय का सामना न करना पड़े।

प्रदर्शन में शामिल सभी किसानों ने इस संघर्ष को तब तक जारी रखने की बात की, जब तक उनकी सभी जायज़ मांगें पूरी नहीं होतीं।
गंगा प्रसाद पाण्डेय
राष्ट्रीय सचिव, किसान एकता संघ, दिल्ली