Homeप्रदेशमध्य प्रदेश बीजेपी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, हाईकमान ने बढ़ाई रफ्तार...

मध्य प्रदेश बीजेपी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, हाईकमान ने बढ़ाई रफ्तार – चौंकाने वाला हो सकता है नाम!

मध्य प्रदेश भाजपा को लंबे समय से जिस घड़ी का इंतज़ार था, अब वह नजदीक आ चुकी है। प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल माह में ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। दिल्ली हाईकमान ने चुनाव प्रक्रिया को जल्द पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही मध्यप्रदेश भाजपा को नया नेतृत्व मिलेगा।

वी.डी. शर्मा की दोबारा वापसी की संभावनाएं क्षीण

पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि वर्तमान अध्यक्ष वी.डी. शर्मा को दोबारा मौका मिल सकता है। लेकिन जब उन्हें लोकसभा की याचिका समिति में नियुक्त किया गया, तब से उनके अध्यक्ष बनने की संभावना लगभग समाप्त हो गई।

इन नामों की हो रही है चर्चा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं:

  • नरोत्तम मिश्रा – पूर्व गृह मंत्री और संगठन पर गहरी पकड़
  • कैलाश विजयवर्गीय – वर्तमान मंत्री और राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावशाली चेहरा
  • हेमंत खंडेलवाल – संगठन में मजबूत पकड़ और साफ छवि
  • अरविंद भदौरिया – युवा और ऊर्जावान चेहरा

हालांकि बीजेपी सूत्रों का दावा है कि पार्टी इस बार “सरप्राइज़ फैक्टर” पर भी दांव लगा सकती है, यानी नया नाम पूरी तरह से चौंकाने वाला हो सकता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की भूमिका अहम

नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की राय को भी अहम माना जा रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि हाईकमान और राज्य नेतृत्व किस नाम पर सहमति बनाते हैं।

धर्मेंद्र प्रधान बने पर्यवेक्षक

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खास बात यह है कि कुछ समय पहले ही बीजेपी ने प्रदेश में 62 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी, जिससे संगठन को नई गति मिली है।

यह भी पढ़ें:- मध्यप्रदेश की बहनों को बड़ा तोहफा: लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त 16 अप्रैल को जारी होगी

अब यह देखना बाकी है कि भाजपा अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किस चेहरे पर दांव लगाती है – अनुभव वाला कोई कद्दावर नेता, या एक नई पीढ़ी का युवा चेहरा। फिलहाल संगठन और कार्यकर्ता दोनों ही हाईकमान के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular