Homeबड़ी खबरेजमशेदपुर में करणी सेना नेता विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, NH-33...

जमशेदपुर में करणी सेना नेता विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, NH-33 और डिमना चौक पर उबाल

जमशेदपुर (झारखंड): झारखंड की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब रविवार रात करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना मानगो बालीगुमा क्षेत्र के मिनी पंजाब होटल के पास एक गली में हुई।

हत्या या साज़िश?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोबाइल लोकेशन के आधार पर विनय सिंह का शव बरामद किया गया। उनके सिर पर गोली का घाव, बाएं हाथ में पिस्तौल और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे यह साफ़ होता है कि यह केवल हत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश हो सकती है।

सड़क पर दो घंटे पड़ा रहा शव

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दो घंटे तक एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर पाई, जिससे गुस्साए लोगों ने शव को उठाने से रोक दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। रात करीब 12 बजे एंबुलेंस पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

हत्या की खबर से क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 और डिमना चौक को जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

करणी सेना की चेतावनी

करणी सेना के नेताओं ने 48 घंटे के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो राज्यव्यापी आंदोलन और झारखंड बंद की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि यह केवल हत्या नहीं बल्कि सामाजिक-राजनीतिक साज़िश है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस ने गठित की SIT

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इसे सुनियोजित हमला करार देते हुए कहा है कि हमलावरों की तलाश तेज़ी से जारी है।

यह भी पढ़िए:- नोएडा में मुरादाबाद की छात्रा की रहस्यमयी मौत, 21वीं मंजिल से गिरा मिला शव

RELATED ARTICLES

Most Popular